Computer Anudeshak Vacancy 2026: Notification, Eligibility & Form Date

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के द्वारा कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 नोटिफिकेशन बॉर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.inपर  जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन कंप्यूटर अनुदेशक (computer instructor) के कुल  3,951 पदों पर जारी किया है। इसमें बेसिक कंप्यूटर के3415 पद और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 300 पद शामिल है। कंप्यूटर अनुदेशक फॉर्म डेट, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस आदि महत्वपूर्ण जानकारी यहां देख सकते है।

Computer Anudeshak Vacancy 2026 Notification

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 22 मई 2026 को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार नोटिफिकेशन को RSBSSB बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट या ऊपर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

Post No of Vacancies
Basic Computer Instructor 3415
Senior Computer Instructor 300
Total  3,951

Computer Anudeshak

Computer Anudeshak Form Last Date

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के फॉर्म, 25 मई 2026 से भरें जायेंगे। वही, आवेदन फॉर्म भरें की अंतिम तिथि 23 जून 2026 है। योग्य उम्मीदवार राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल पर लॉगिन करें और Ongoing Recruitments सेक्शन में दिए गए  Computer Instructor Recruitment 2026 के सामने “Apply” लिंक पर करके, यहां अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।  कंप्यूटर अनुदेशक फॉर्म भरने की लास्ट डेट 23 जून 2026 है।

Event Date
Computer Instructor Form Start Date 25 May 2026
Computer Instructor Form Last Date 23 June 2026

Computer Anudeshak Bharti -Educational Qualification

राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक (Computer Instructor) फॉर्म भरने के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग -अलग रखी गयी है। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक की योग्यता निम्न प्रकार से है-

Post Name Educational Qualification
Basic Computer Anudeshak • स्नातक (Graduation) + PGDCA/’A’ Level
• या B.E./B.Tech (CS/IT/ECE/EE/EEE/EIC/TIE)
• या B.Sc. (CS/IT) या BCA
Senior Computer Anudeshak • M.E./M.Tech (CS/IT/Electronics/Telecom)
• या M.Sc. (CS/IT)
• या MCA

Computer Anudeshak Exam Date 2026 Out

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 2026 में कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए परीक्षा तिथियां घोषित कर दी गई हैं, जिसमें वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 22 अगस्त 2026 और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित होगी।

Event Date
Basic Computer Anudeshak Exam Date 2026 22 August 2026
Senior Computer Anudeshak Exam Date 2026 23 August 2026

Computer Anudeshak Form Fees 2026

श्रेणी (Category) OTR शुल्क (One Time Fee)
सामान्य (General) / OBC (क्रीमी लेयर) ₹600
OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) / MBC / EWS ₹400
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) ₹400
दिव्यांगजन (PwBD) ₹400